{"_id":"66c67edb1f8e499aee0d4875","slug":"various-organizations-and-political-parties-took-out-rallies-in-support-of-bharat-bandh-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106363-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भारत बंद के समर्थन में विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भारत बंद के समर्थन में विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों ने निकाली रैली
Thu, 22 Aug 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इस दौरान सभी ने भिनगा के जूनियर हाईस्कूल व पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को बसपा, सपा व भीम आर्मी ने आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद का आह्वान किया था। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल भिनगा से बसपा व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने भिनगा स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। बाद में सभी दल व संगठन के कार्यकर्ता तहसील तिराहे से एक साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम अजय कुमार द्विवेदी को सौंपा। वहीं आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने आरक्षण को बचाने को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, श्रवण कुमार, एहसानउल्ला चौधरी, आनंद वाल्मीकि व आशुतोष आजाद सहित काफी समर्थक मौजूद रहें। हालांकि भारत बंद का असर बाजार पर नहीं दिखा। दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। जुलूस के दौरान बाजार में सन्नाटा रहा पर बाद में लोग सामान्य दिनों की तरह खरीदारी करते दिखे।
डेढ़ घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस
आरक्षण बचाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से निकाले गए जुलूस से आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। दो घंटे से अधिक समय तक भिनगा-बहराइच मार्ग पर जाम रहा।