फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varindavan and barsana declared Holy pilgrimage

वृंदावन व बरसाना तीर्थस्थल घोषित, अब नहीं मिलेगी शराब और मांस

Sat, 28 Oct 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
varindavan and barsana declared Holy pilgrimage
वृंदावन धाम

राज्य सरकार ने मथुरा जिले की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृंदावन व नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र को पवित्र तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। इस बाबत धर्मार्थ कार्य विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


वृंदावन व बरसाना को पवित्र तीर्थस्थल घोषित कर दिए जाने के बाद अब इन दोनों क्षेत्रों में शराब और मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बता दें, वृंदावन श्रीकृष्ण की जन्म व क्रीड़ास्थली के साथ ही उनके ज्येष्ठ भ्राता बलराम की भी क्रीड़ास्थली के रूप में विश्वविख्यात है। जबकि, बरसाना राधारानी की जन्मस्थली व क्रीड़ास्थली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पवित्र स्थानों पर हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।  प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य अवनीश अवस्थी ने बताया कि वृंदावन और बरसाना के  धार्मिक स्थलों का विकास कराया जाएगा। 


सरकार की ओर से इन तीर्थ क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका फायदा वहां की जनता को भी मिलेगा। दोनों क्षेत्रों का सांस्कृतिक दृष्टि से विकास भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed