{"_id":"67c0c919b6f91f4de1063c9d","slug":"variety-of-indian-dances-came-on-stage-lucknow-news-c-13-knp1002-1096100-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंच पर उतरी भारतीय नृत्यों की विविधता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंच पर उतरी भारतीय नृत्यों की विविधता
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं कलाकार।
लखनऊ। कुर्मांचल नगर में स्थित उत्तराखंड महापरिषद के सभागार में भारतीय नृत्यों की विविधता पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कृतियों का संगम दिखाई दिया। कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुति से कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।
उद्घाटन हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य विनय दुबे और श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी, पूर्व मंत्री नित्यानंद शर्मा, महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत और चंद्रकिशोर शर्मा ने किया। कामिनी व विशाल के निर्देशन में कृष्ण लीला पर आधारित राधा-कृष्ण मयूरी लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवधी लोकनृत्य, राजस्थान की शान कालबेलिया नृत्य, उत्तराखंड के पारंपरिक लोकसंगीत के साथ जीवंत नृत्य ने समा बांध दिया।
रमा ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव नित्यानंद शर्मा ने बताया कि अंकिता बाजपेयी, हेमा बिष्ट, हरितिमा पंत, पृथ्वी, शानवी, अरिका, यशि, काव्या, अमार्या, हर्ष, लवान्या, मानवी, कीर्ति, वर्धिका, मिष्का, मानसी राजपूत, शिवांगी राजपूत, सानिया रावत, दिव्यांशी पांडेय, साक्षी यादव, मांडवी, मीनाक्षी, आयत, आराध्य वर्मा, शिवांगी सिंह, राधा, मयंक व पंकज साहू आदि कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पूरन चंद्र जोशी सुरेश पांडेय, पंकज खर्कवाल, देवेष्वरी पवार व लोकगायिका हरितिमा पंत मौजूद रहीं।