{"_id":"5c076dcdbdec2241b842ed40","slug":"varanasi-lucknow-intercity-will-be-cancelled-on-7-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें निरस्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें निरस्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने परसीपुर-भदोही-जंघई-वाराणसी स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते सात दिसंबर को कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रेल प्रवक्ता के मुताबिक, जिन ट्रेनों को सात दिसंबर को निरस्त किया, उनमें ट्रेन नंबर 14203 एवं 14204 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, ट्रेन नंबर 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54292 एवं 54291 प्रतापगढ़-वाराणसी शामिल हैं।
विज्ञापन
जबकि छह दिसंबर को ट्रेन नंबर 54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसके अलावा सात दिसंबर को ट्रेन नंबर 14265 वाराणसी-देहरादून, ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर को छह दिसंबर को वाराणसी-जाफराबाद-फैजाबाद होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
महाबोधि एक्सप्रेस भरवारी स्टेशन पर रुकेगी
डेमो
- फोटो : डेमो
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 12397 एवं 12398 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस को सात दिसंबर से प्रायोगिक तौर पर भरवारी स्टेशन पर रोकने फैसला हुआ है। ट्रेन नंबर 12397 रात 9:25 बजे और ट्रेन नंबर 12398 शाम 7:12 बजे ठहरेगी।
पढ़ें, रोक कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
रोक कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
- 6 दिसंबर को ट्रेन नंबर 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी को रास्ते में 40 मिनट
- 5 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12356 जंमूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट
- 6 दिसंबर को ट्रेन नंबर 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी को रास्ते में 40 मिनट
- 5 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12356 जंमूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट