{"_id":"624048689747ba5e0f2bc12c","slug":"varanasi-intercity-express-will-be-cancelled-till-april-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ- वाराणसी इंटरसिटी दो अप्रैल तक निरस्त, बदले रूट से चलेगी लखनऊ छपरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ- वाराणसी इंटरसिटी दो अप्रैल तक निरस्त, बदले रूट से चलेगी लखनऊ छपरा एक्सप्रेस
Sun, 27 Mar 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:50 PM IST
सार
दो अप्रैल तक लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी निरस्त रहेगी। जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें और बदले रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अमेठी, मिसरौली, अंतु स्टेशन पर डबलिंग के बाद नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस कारण शनिवार से दो अप्रैल तक लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी निरस्त रहेगी। वहीं, जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।
ट्रेन 14203/04 लखनऊ -वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 मार्च से दो अप्रैल तक और 14219/20 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी वाया अमेठी 28 मार्च से दो अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं, 12183 भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 27, 29 व एक अप्रैल को रायबरेली में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस 28 व 30 मार्च तथा 02 अप्रैल को रायबरेली से ही चलेगी। रायबरेली तथा प्रतापगढ के बीच ट्र्रेन निरस्त रहेगी। उधर, जनता एक्सप्रेस 27 मार्च से दो अप्रैल तक जंघई, फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली के रास्ते चलेगी। पटना से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस 29 मार्च और दो अप्रैल को वाराणसी, अयोध्या छावनी, लखनऊ होकर रवाना होगी।
छपरा एक्सप्रेस का रूट भी बदलेगा
लखनऊ से छपरा के बीच चलने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस शनिवार से दो अप्रैल तक बदले रूट से चलेगी। ट्रेन औड़िहार, मऊ, फेफना के रास्ते रवाना होगी। वहीं, आनंदविहार से मऊ वाया लखनऊ चलने वाली आनंदविहार मऊ एक्सप्रेस 27 मार्च व एक अप्रैल को औंड़िहार व मऊ होकर चलेगी। उधर, छपरा-सूरत एक्सप्रेस 30 मार्च को छपरा, भटनी, औंड़िहार के रास्ते आएगी।