फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varanasi celebrates diwali on oath ceremony

मोदी के शपथग्रहण पर काशी में हुई 'धनवर्षा'

Tue, 27 May 2014 04:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2014 04:06 AM IST
विज्ञापन
varanasi celebrates diwali on oath ceremony

मोदी सरकार के सत्ता संभालने की खबर से ही जहां सेंसेक्स झूम उठा था वहीं काशी में मोदी के शपथ ग्रहण के दिन लाखों का कारोबार हुआ।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही काशीवासी खुशी से झूम उठे। अपने सांसद को प्रधानमंत्री बनते देख उत्साहित लोगों ने सोमवार का दिन मिनी दीपावली की तरह मनाया।

जश्न, दीपोत्सव और आतिशबाजी के चलते मिट्टी के दीये, फूल माला, मिठाई, पटाखे का लाखों का कारोबार हुआ।

फूल मालाओं साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई। वहीं दीये और पटाखे को मिलाकर कुल छह लाख का कारोबार हुआ है।

भारी मात्रा में बिके फूल और पटाखे

varanasi celebrates diwali on oath ceremony

थोक फूल मंडी मलदहिया के अधिष्ठाता प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि फूल मालाओं की मांग अधिक होने की वजह से गेंदे के फूल की माला 16 से 18 रुपये बिकी।

भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में आकर थोक में माला खरीद रहे थे।

दालमंडी के एक पटाखा व्यापारी ने बताया कि लोगों ने आतिशबाजी के लिए भारी मात्रा में पटाखे खरीदे।

ऐसा लग रहा था जैसे लोग दीपावली मनाने जा रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

varanasi celebrates diwali on oath ceremony

वहीं बाराबंकी में देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदर दास मोदी के शपथ ग्रहण करते ही भाजपाई जश्न में डूब गए।

भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के पहले भाजपा के जिला कार्यालय को फूलों से सजाया गया था।

सोमवार शाम यहां काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही एकत्रित थे। जैसे ही नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो उसके तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी छुड़ाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

फिर गूंज उठा 'मोदी मोदी' का नारा

varanasi celebrates diwali on oath ceremony

इसके बाद कार्यालय पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए मोदी के पीएम बनने की बधाई दी।

वहीं कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, सुशीलचंद जैन, केशव टंडन, राजेंद्र प्रसाद, रूद्र अवस्थी, देवीशरण गुप्ता,कुलवंत सिंह, केदार बक्श सिंह, विष्णु प्रभाकर वर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखनऊ में मनी दिवाली

varanasi celebrates diwali on oath ceremony

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह के गृह मंत्री की शपथ लेते ही राजधानी में भाजपाई खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं के जत्थे ने कालीदास मार्ग स्थित केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ के आवास की ओर कूच कर दिया।

वहां उन्होंने जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद ढोल नगाड़े के साथ झूमते हुए खूब मिठाइयां बांटी। इस दौरान इस उत्सवी माहौल में महिलाओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

शाम करीब 6:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद विधान भवन के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में मिठाई बांटी गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए कालीदास मार्ग स्थित गृहमंत्री के आवास पहुंचे। यहां पर जमकर आतिशबाजी हुई।

डेढ़ घंटे चली आतिशबाजी

varanasi celebrates diwali on oath ceremony

करीब डेढ़ घंटे चली आतिशबाजी के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान गृहमंत्री के आवास के बाहर लगे सुरक्षाकर्मी और पुलिस कर्मी भी उनकी खुशी में शामिल हुए।

करीब आठ बजे तक चले धूम-धड़ाके के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास की तरफ प्रस्थान किया।
उधर, प्रदेश साहू युवा महासभा ने मोदी के शपथ ग्रहण पर खुशी का इजहार करते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

महासभा के अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से आज से भारत में एक नये युग की शुरुआत हुई है। वो लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर भारत को विश्व में महान शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे।

इससे भारत विश्व का गुरु कहलाएगा। मोदी अति पिछड़े वर्ग के प्रधानमंत्री बनने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस मौके पर शिवबली विश्वकर्मा, गणेश वर्मा, महेश साहू, रामकुमार, नीलम, दिनेश, लाल बाबू, आनंद समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed