फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vande Bharat: Instead of addressing the complaint, the toilet was closed.

वंदे भारत: शिकायत दूर करने के बजाय शौचालय ही बंद कर दिया

Sun, 05 Oct 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat: Instead of addressing the complaint, the toilet was closed.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत के शौचालय में समस्याओं की शिकायत पर रेलवे ने इन्हें दूर करने के बजाय शौचालय ही बंद कर दिया। अब रेल मंत्रालय तक मामले की शिकायत पहुंच गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के शिव प्रसाद मां-पिता व पत्नी के साथ 30 सितंबर को ट्रेन 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस से हरिद्वार गए थे। एग्जीक्यूटिव क्लास ई-1 में के शौचालय में समस्याओं की उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। शिव प्रसाद हरिद्वार पहुंच गए, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर को इसी ट्रेन से वापसी की तो देखा कि रेलवे ने वह शौचालय ही बंद कर दिया था। वजह पूछने पर बताया गया कि फ्लशिंग वैक्यूम सिस्टम खराब होने से अंडर मेंटेनेंस का बोर्ड लगा दिया गया है। शिव प्रसाद ने बताया कि एग्जीक्यूटिव क्लास के पास चेयरकार सी-2 कोच का शौचालय भी इस्तेमाल के लायक नहीं था। उन्होंने रेल मंत्रालय से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया महंगा, पर सुविधाएं नदारद
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव श्रेणी का टिकट 2780 रुपये है। चेयरकार का टिकट 1550 रुपये है। महंगे टिकट के बावजूद यात्रियों को आधारभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। तेजस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी यात्रियों को ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed