{"_id":"6ac416718e9f1e6873067f1d","slug":"vaibhavs-sixes-fired-up-the-excitement-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1953450-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वैभव के छक्कों ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वैभव के छक्कों ने भरा जोश
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी।
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी और नितीश रेड्डी के बीच सोमवार को नेट्स में लंबे शॉट जड़ने की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक चले दोनों बल्लेबाजों के अभ्यास सत्र में वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारते हुए लंबे-लंबे छक्कों से समां बांध दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के गिनती के खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचे।
इसमें सूर्यवंशी और रेड्डी के अलावा स्पीडस्टार मयंक यादव और प्रिंस यादव ने नेट्स पर लंबे समय तक गेंदबाजी की। इस अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की नजर खिलाड़ियों पर टिकी रही।
खासतौर पर उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी को ध्यान से देखा। गंभीर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकादश में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर तरजीह दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ईशान किशन विकेटों के पीछे कीपिंग करते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
देर शाम पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
एशियाई खेलों के लिए जापान गई भारतीय टीम से इकाना स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी शामिल रहे, जबकि अन्य खिलाड़ियों का लखनऊ आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
टी-20 में युवाओं को मौका देना प्राथमिकता : माेर्केल
भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हर मैच जीतना प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जाएगा। एशियाई खेलों के तुरंत बाद मुकाबले पर उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के बाद खिलाड़ियों में थोड़ी थकान है, लेकिन टीम पूरी ऊर्जाके साथ मैदान पर उतरेगी। टीम प्रबंधन का मकसद आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना है। मोर्केल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट से वापसी पर खुशी जताते हुए उनके एक्स-फैक्टर की तारीफ की। बल्लेबाजों में उन्होंने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की जिम्मेदारी लेने की क्षमता को सराहा। इसके अलावा, शिवम दुबे और नितिश रेड्डी को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की लय में वापसी को भारतीय टीम के लिए प्लस पॉइंट माना जा रहा है।
हम टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देंगे : अकील हुसैन
मुकाबले से पहले पत्रकारों से बातचीत में विंडीज गेंदबाज अकील हुसैन ने भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को दरकिनार करते हुए कहा जो बीत गया, वह अतीत था। हम भारत से डरने वाले नहीं हैं और टी-20 में आक्रामकता जारी रखेंगे। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को चुनौतीपूर्ण माना और कहा कि मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ पावरप्ले में गेंदबाजी करना काफी डरावना होता है, खासकर जब आप स्पिनर हों। जब आपके पास अच्छी बल्लेबाजी वाली पिच हो और ये खिलाड़ी तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाते हों तो यह और भी मुश्किल हो जाता है।