फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination to be held on 04, 05 February including 28, 29 January

28, 29 जनवरी सहित 04, 05 फरवरी को भी होगा टीकाकरण

Mon, 25 Jan 2021 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jan 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Vaccination to be held on 04, 05 February including 28, 29 January
corona vaccine - फोटो : PTI
प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण 04 और 05 फरवरी को भी होगा। स्वास्थ्य विभाग ने 28 और 29 जनवरी के अलावा फरवरी में माह में भी दो बार टीकाकरण करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन चार दिनों में बचे हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। इसकेबाद फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। जिसमें से प्रथम चरण के दो टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 123649 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण हो चुका है। 16 जनवरी को 22643 और 22 जनवरी को 101006 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। अब बचे हुए 7.76 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए चार दिन तय किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो स्वास्थ्यकर्मी इन चार दिनों के अभियान से छूट जाएंगे, उन लोगों का नंबर दोबारा आने में समय लगेगा। इसलिए सभी स्वास्थ्यकर्मी अपना-अपना नंबर आने पर टीका जरूर लगवाएं। क्योंकि इसके बाद दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू होगा। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। साथ ही पहली डोज ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज भी 15 और 22 फरवरी को लगने की तिथि तय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जिन लोगों को टीका लग चुका है और जिन्हें नहीं लगा है, दोनों को ही सावधानी बरतनी है। यही नहीं दोनों डोज टीका लगने के 14 सप्ताह बाद ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। इसलिए दोनो डोज लगने के बाद 14 दिन तक मास्क, दो गज की दूरी, हाथों को बार-बार धोने जैसी सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed