फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination is essential for the prevention of cervical cancer

Lucknow News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

Fri, 14 Aug 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination is essential for the prevention of cervical cancer
लखनऊ। एचपीवी संक्रमण से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। इसी संदेश के साथ बृहस्पितवार को बार्ड मैत्री महिला मंच लखनऊ चैप्टर ने नाबार्ड और सहयोगी कर्मचारियों के परिवारों के बच्चों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया। केजीएमयू के सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन में हुए अभियान का शुभारंभ क्वीनमेरी की अध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कई प्रकार होते हैं। इनमें कुछ सामान्य संक्रमण होते हैं, जबकि लंबे समय तक बने रहने वाले कुछ हाई-रिस्क संक्रमण गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण है। इसके अलावा गुदा, योनी, गले और मुंह के पिछले हिस्से के कैंसर का खतरा भी इससे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर एचपीवी संक्रमण कैंसर का कारण नहीं बनता। अधिकतर संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से अपने-आप खत्म हो जाते हैं। हालांकि, हाई-रिस्क संक्रमण लंबे समय तक बने रहने पर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। ऐसे में समय पर टीकाकरण और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में अभिभावकों को सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय बैंक स्टाफ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र मणि और बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. निरुपम मेहरोत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed