{"_id":"60b12f388ebc3e334f2874f4","slug":"vaccination-gonda-desk-news-lko57998921","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में सिर्फ 18 फीसदी ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में सिर्फ 18 फीसदी ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में टीकाकरण अभियान की गति तेज नहीं हो पा रही है। टीकाकरण की गति तेज करने के लिए बीते दिन जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। 97 स्थानों पर आयोजित हुए टीकाकरण सत्र में 12010 के सापेक्ष मात्र 2170 लोगों ने ही टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद इस अभियान में केवल 18 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हो सका।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए बीते दिन जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ कई विद्यालयों व अन्य केंद्रों सहित कुल 97 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
अभियान के तहत रेहरा बाजार ब्लॉक में 1400 के सापेक्ष 348, गैसड़ी ब्लॉक में 1500 के सापेक्ष 280, बलरामपुर ग्रामीण में 1490 के सापेक्ष 270, तुलसीपुर ब्लॉक में 1710 के सापेक्ष 260, उतरौला ब्लॉक में 1240 के सापेेक्ष 250, पचपेड़वा ब्लॉक में 1000 के सापेक्ष 250, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 1190 के सापेक्ष 190, शिवपुरा ब्लॉक में 1070 के सापेक्ष 188, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 910 के सापेक्ष 120 व बलरामपुर शहरी क्षेत्र में 500 के सापेक्ष मात्र 14 लोगों का टीकाकरण हुआ है। अभियान में सबसे अधिक 25 फीसदी टीकाकरण पचपेड़वा ब्लॉक एवं सबसे कम 2.80 फीसदी टीकाकरण बलरामपुर शहरी क्षेत्र में हुआ है।