{"_id":"5d47346f8ebc3e6c935cfb85","slug":"vacation-of-officers-from-government-to-the-district-level-canceled-no-holiday-till-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकार ने रद्द की सभी अफसरों की छुट्टियां, 15 अगस्त तक किसी को कोई अवकाश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकार ने रद्द की सभी अफसरों की छुट्टियां, 15 अगस्त तक किसी को कोई अवकाश नहीं
Mon, 05 Aug 2019 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त व बकरीद के मद्देनजर रविवार को अचानक समस्त अधिकारियों की पूर्व स्वीकृत छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। अवकाश पर या शासकीय भ्रमण से बाहर गए अधिकारियों को भी प्रत्येक दशा में सोमवार पूर्वाह्न तक मुख्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ल ने शासन के समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों के साथ प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों को सोमवार पूर्वाह्न तक स्वयं मुख्यालय पर उपस्थित होने और अपने अधीनस्थ अधिकारियों के पूर्व स्वीकृत अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि 15 अगस्त तक किसी भी दशा में अधीनस्थ अधिकरियों का अवकाश स्वीकृत न किया जाए।
विज्ञापन