{"_id":"6abad8e27280565e390612b9","slug":"vacant-posts-in-the-states-three-sports-colleges-will-be-filled-through-deputation-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1942555-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में खाली पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में खाली पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे
विज्ञापन
लखनऊ। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधानसभा सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं और निर्मित व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में कोच के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने के निर्देश दिए।
खेल विभाग की कार्ययोजना एक हफ्ते में प्रस्तुत करने को कहा। जनप्रतिनिधियों के सुझावों को कार्ययोजना में शामिल करने पर जोर दिया। युवा कल्याण विभाग की 2026-27 की 14 स्वीकृत परियोजनाओं के प्रस्ताव जनपदों से तुरंत मंगाए जाएं। खेल मंत्री ने जनपद स्तर पर युवा उत्सव- विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग का व्यापक आयोजन करने को कहा। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विकास खंडों से टीमें बुलाई जाएं। जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की सूचना देकर आमंत्रित किया जाए। बैठक में सचिव खेल व महानिदेशक युवा कल्याण सुहास एलवाई, निदेशक आरपी सिंह और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव मौजूद है।