{"_id":"5abf20f94f1c1bd4618b49f7","slug":"vacancies-in-rpf-are-coming-in-may-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में फिर आ रही है नौकरी, इन पदों पर आवेदन के लिए शुरू कर दें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में फिर आ रही है नौकरी, इन पदों पर आवेदन के लिए शुरू कर दें तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Mar 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) में नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। आरपीएफ में मई 2018 में उपनिरीक्षक और कांस्टेबल के पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन इलाहाबाद की बात करें तो यहां 277 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की जाएगी। इन रिक्त पदों का ब्योरा एनसीआर प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को पूर्व में भेज दिया है।
वर्तमान समय रेलवे द्वारा ग्रुप सी और डी के रिक्त पड़े 90 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इन पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार 31 मार्च है। एक अनुमान के मुताबिक इन पदों के लिए तकरीबन ढाई करोड़ आवेदन आरआरबी को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इस बीच रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर 20 हजार और पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इसमें नौ हजार से अधिक पद रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के हैं। शेष पद ग्रुप सी और ग्रुप डी के हैं। इसकी अधिसूचना मई माह में जारी होगी। इसमें एनसीआर जोन में एसआई के 24 एवं कांस्टेबल के 253 पद होने की संभावना है।

प्रतीकात्मक फोटो
जोन के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक बोर्ड को 277 रिक्त पदों का ब्यौरा भेजा गया है। उधर एनसीआर के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने कहा कि यह अच्छी सूचना उन लोगों के लिए हैं जिन्हें खाकी वर्दी आकर्षित करती है।
उन्होंने रेलवे के इस मेगा भर्ती अभियान को लेकर कहा कि भारतीय रेलवे ही राष्ट्र की जीवन रेखा है। जो देश के 35 साल के कम उम्र के तकरीबन 80 करोड़ युवाओं को रेलवे में अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर प्रदान करती है।