फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   v k singh has more chances than raj babbar

'मोदी लहर' पर सवार वी के सिंह पड़ रहे भारी

Fri, 16 May 2014 06:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 06:54 AM IST
विज्ञापन
v k singh has more chances than raj babbar

आ रहे एग्जिट पोल के अनुसार पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह राज बब्बर से आगे निकल रहे हैं।

विज्ञापन


आज दोपहर बाद तक गाजियाबाद के सांसद का नाम तय हो जाएगा। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल और कई सर्वे में मोदी लहर पर सवार भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह को सबसे आगे बताया जा रहा हैं।

बृहस्पतिवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर मतगणना से संबंधित चर्चाओं में भी वीके सिंह ही बाजी मारते दिखे।

सट्टा बाजार में भी वीके सिंह का रेट सबसे कम चल रहा है। जीत के प्रति आश्वस्त भाजपाइयों ने इस लिहाज से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

सबको जीत का भरोसा

v k singh has more chances than raj babbar

हालांकि अन्य दलों के प्रत्याशियों ने एग्जिट पोल और सर्वे को सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस, सपा, बसपा और आप पार्टी के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

वीके सिंह को फाइट देने की बात में शहरवासियों की राय में अंतर है। कई के आकलन में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर तो कई मुकुल उपाध्याय को सीधी फाइट में बता रहे हैं।

कई का मानना है कि सुधन रावत और आप प्रत्याशी शाजिया इल्मी कड़ी टक्कर देंगे। भाजपा महानगर महामंत्री अजय शर्मा ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी की जीत निश्चित है। वीके सिंह सबसे अधिक अंतर से चुनाव जीतेंगे।

सरदार एसपी सिंह के मुताबिक सभी सर्वे, एग्जिट पोल में यह बात साफ हो चुकी है कि जनरल वीके सिंह ही चुनाव जीत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग से मिले वी के सिंह

v k singh has more chances than raj babbar

तमाम सर्वे और एग्जिट पोल में जीत की संभावनाओं के बावजूद भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से भी मुलाकात की थी।

वीके सिंह की सतर्कता का कारण महापौर के चुनाव में मतगणना के दौरान हुई गड़बड़ी है। भाजपाइयों के मुताबिक इस चुनाव में मतगणना में अफरातफरी और सपा प्रत्याशी को जिताने की भरपूर कोशिश की गई थी।

सपा प्रत्याशी को प्रशासन ने विजेता भी घोषित कर दिया था। भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन के बाद दोबारा हुई काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी तेलूराम कांबोज को देर रात वितेजा घोषित किया गया। इससे सबक लेते हुए भाजपाई अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।

इस संबंध में वीके सिंह ने कहा कि कहीं कोई आशंका नहीं है। मैंने चुनाव आयुक्त से मिलकर उन्हें अच्छी तरह से चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी थी, साथ ही उनसे मतगणना को भी बेहतर तरीके से संपन्न कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed