{"_id":"63c85bb2138db740d543c66c","slug":"uttarayani-kauthig-gw-reporters-news-lko667151417-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उत्तरायणी कौथिग में गूंजा नमो नमो हे शंकरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उत्तरायणी कौथिग में गूंजा नमो नमो हे शंकरा...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लोकगीतों की तरंग, चित्रकला, अल्पना और निबंध प्रतियोगिताओं के आयोजन के बीच उत्तरायणी कौथिग में नमो नमो हे शंकरा... की भी गूंज रही। वीणा वरदायनी डांस ग्रुप की ओर से नमो नमो शंकरा... की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान मौजूद रहे।
कौथिग में डीडीहाट, पिथौरागढ़ से आए लोकगायकों की जांछू कमला काली गंगा पारा जैसे गीतों और विहान ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने सभागार को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। उत्तराखंड के मशहूर लोकनृत्य झूमिगो संग झपेली प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें जानकी बोरा के नेतृत्व में विकासनगर, मोहिनी धपोला के नेतृत्व में इंदिरानगर, नीलम जोशी व धना बाफिला के नेतृत्व में कुर्मांचल व केडी पांडेय के नेतृत्व में आरडीएसओ के सांस्कृतिक दलों ने उल्लास के साथ प्रतिभाग किया।
100 वर्षीय राधा देवी सम्मानित
द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी हरिदत्त जोशी की पत्नी 100 वर्षीय राधा देवी को पर्वतीय महापरिषद की ओर से मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही पर्वतीय महापरिषद चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजन में कौथिग स्थल पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच और औषधीय वितरण डॉ. बीएसनेगी, डॉ. राजेश आर्या, राजेश कटियार, नदीम अंसारी और मंजू नेगी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में 350 लोग लाभान्वित हुए।