Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhand Mahotsav begins, a stage for folk art and culture to be showcased for 14 days

Lucknow News: उत्तराखंड महोत्सव का आगाज, 14 दिनों तक सजेगा लोककला और संस्कृति का मंच

Wed, 11 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Mahotsav begins, a stage for folk art and culture to be showcased for 14 days
उत्तराखंड महोत्सव में आयोजित खानपान प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। 
लखनऊ। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को समर्पित 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का सोमवार को गोमती तट स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में शुभारंभ हुआ। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए महोत्सव के पहले दिन उत्तराखंड राज्य के 26 साल के सफर और उसमें आए बदलावों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें 11 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राज्य की दशा और दिशा पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। पक्ष में महेंद्र सिंह गैलाकोटी प्रथम, फकीरा सिंह चौहान द्वितीय और कैलाश सिंह तृतीय रहे। विपक्ष में कर्णिका तिवारी प्रथम, धन सिंह मेहता द्वितीय और प्रियंका बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल, संजय काला और ललित सिंह पोखरियाल शामिल रहे। महापरिषद अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट और संयोजक दीवान सिंह अधिकारी ने विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंडी व्यंजनों की खुशबू से महका महोत्सव
महोत्सव में मंगलवार को हुई लाइव खानपान प्रतियोगिता में 12 महिलाओं ने उत्तराखंडी व्यंजन तैयार किए। प्रेमा त्रिपाठी ने पहला और सरोज खुल्बे ने दूसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में होटल प्रबंधन और पाक कला क्षेत्र से जुड़े भगवती पंत, हयात सिंह रावत व हर्षवर्धन जोशी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। शाम को रेडियो जॉकी प्रतीक के समूह ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed