{"_id":"616bb74968e534751f0b5bc3","slug":"uttarakhand-chief-minister-pushkar-singh-dhami-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में उत्तराखंड के सीएम: महंत नृत्य गोपालदास से की मुलाकात, लिया स्वास्थ्य का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में उत्तराखंड के सीएम: महंत नृत्य गोपालदास से की मुलाकात, लिया स्वास्थ्य का हालचाल
Sun, 17 Oct 2021 02:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:53 PM IST
सार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास व पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह मणिराम दास की छावनी पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वह अयोध्या के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी ने महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। महंत नृत्य गोपाल दास ने धामी को राम नामा भेंट कर आशीर्वाद दिया।
सीएम धामी ने मणिराम दास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास से भी आशीर्वाद लिया। संसद लल्लू सिंह, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन