फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhand Chamoli Glacier burst news 53 people of UP missing in Uttarakhand disaster, Yogi government released helpline number

उत्तराखंड की आपदा में यूपी के 53 लोग लापता, योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 08 Feb 2021 09:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Feb 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier burst news 53 people of UP missing in Uttarakhand disaster, Yogi government released helpline number
चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद धौली नदी में मलबा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा में प्रदेश के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए हैं। प्रदेश में लापता लोगों की संख्या 53 बताई गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव की कार्यवाही में स्थलीय समन्वय के लिए एक टीम को उत्तराखंड भेजने और गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को उत्तराखंड सरकार से समन्वय बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड में आई आपदा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों सहित सभी प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री ने गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को उत्तराखंड सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रदेश के प्रभावित व लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव की कार्रवाई का पर्यवेक्षण करने को कहा है।

योगी ने सहारनपुर के मंडलायुक्त तथा आईजी जोन को पूरी सक्रियता के साथ खोज-बचाव तथा राहत कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार से संपर्क स्थापित कर उनकी हर संभव मदद की जाए।

आपदा प्रभावित परिवारों से जुड़ेजिले में भी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस आपदा से प्रभावित प्रदेश के परिवारों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम का सक्रियता से संचालित करने और उत्तराखंड सरकार से समन्वय के लिए प्रदेश के 2 अधिकारियों को देहरादून भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों के निवासी इस आपदा में लापता हैं, उन जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाया जाए। इसके अलावा प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।

योगी ने उत्तराखंड के सीएम रावत से की बात
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने रावत को संकट की इस घड़ी में यूपी सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

राज्य स्तरीय हेल्पलाइन व व्हाटसेप नंबर जारी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर संचालित कर दिया गया है। प्रदेश के लापता व्यक्तियों के परिजन लापता व्यक्ति का विवरण राहत हेल्पलाइन-1070 तथा व्हॉट्सएप नम्बर 9454441036 पर दर्ज करा सकते हैं तथा इस सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड सरकार से समन्वय के लिए अधिकारी नामित
योगी के निर्देश के बाद आपदा में प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव व राहत आदि कार्यों में उत्तराखंड सरकार से समन्वय के लिए सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार (मोबाइल नं.-9454417646) तथा प्रोजेक्ट एक्सपर्ट (फ्लड) राहत आयुक्त कार्यालय चंद्रकांत (मोबाइल नं.-9454410743) को देहरादून पहुंचने का निर्देश दे दिया गया। इन अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड सरकार के आपदा प्रबन्धन विभाग सहित अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव व राहत आदि कार्यों के संबंध में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed