फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Weather will take turn from 29 January.

UP: 29 जनवरी से यूपी के मौसम में होगा परिवर्तन, 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी, कई जिलों में होगी बूंदाबांदी

Tue, 28 Jan 2025 06:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2025 06:52 AM IST
सार

यूपी में 29 जनवरी से मौसम के फिर से बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Weather will take turn from 29 January.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार से फिर से मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से पश्चिमी यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अन्य 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन तो ठंड से राहत है लेकिन 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ के जोर से रातें अभी भी सर्द हो रही हैं। कई इलाकों में घना कोहरा  लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रदेश के पूर्वी तराई इलाकों में लगातार कई दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh: Weather will take turn from 29 January.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

Uttar Pradesh: Weather will take turn from 29 January.
रविवार को अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 26.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन

Uttar Pradesh: Weather will take turn from 29 January.

अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttar Pradesh: Weather will take turn from 29 January.

घना कोहरा छाने की संभावना
मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास  के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed