{"_id":"5a2ebfae4f1c1b6a118b730c","slug":"uttar-pradesh-vidhan-mandal-session-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन अनुपूरक बजट लाएगी सरकार, शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन अनुपूरक बजट लाएगी सरकार, शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम तय
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 से 22 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सत्र के दौरान 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। उसी दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम भी आने हैं। अनुपूरक बजट को चर्चा के बाद 19 दिसंबर को पारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के शीतकालीन सत्र में सदन की कुल सात बैठकें होंगी। 14 दिसंबर को पहले दिन औपचारिक कार्य, जैसे अध्यादेश, अधिसूचनाओं, नियमों आदि को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विधेयकों को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
15 दिसंबर को आधा दिन विधायी कार्य और आधा दिन असरकारी दिवस रहेगा। 16 व 17 दिसंबर को शनिवार व रविवार होने के कारण सदन की बैठकें नहीं होगीं। 18 दिसंबर को 12.20 बजे वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगे प्रस्तुत की जाएंगी। इसके बाद विधायी कार्य होगा।
विज्ञापन
19 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2017-18 के अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उसके बाद अनुपूरक बजट पारित कराया जाएगा। 20 और 21 दिसंबर को विधायी कार्य और यदि कोई अन्य कार्य होगा तो उसे संपादित किया जाएगा। 22 दिसंबर को आधा दिन विधायी कार्य और आधा दिन असरकारी दिवस के लिए रहेगा।