{"_id":"593786bb4f1c1b801c9c8e17","slug":"uttar-pradesh-tripple-murder-business-man-shot-dead-with-his-wife-and-son-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीतापुर में घर के बाहर पति-पत्नी और बेटे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीतापुर में घर के बाहर पति-पत्नी और बेटे को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक व्यापारी का फाइल फोटो और वारदात के बाद घर के बाहर खड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में बदमाशों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को सीतापुर में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दाल व्यापारी, उसकी पत्नी और बेटे की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
परिवार को बचाने आए एक युवक को भी बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर मिलते ही एसपी व एएसपी फोर्स के साथ पहुंच गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस के चर्च रोड पर रहने वाले सुनील जायसवाल की राजा मार्केट में दाल की थोक दुकान है। रात करीब नौ बजे वे बाइक से घर पहुंचे तो उनका बेटा ऋतिक गाड़ी खड़ी करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच, तीन नकाबपोश हमलावर एक ही बाइक से वहां पहुंचे और सुनील पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुनील लहूलुहान होकर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर व्यापारी की पत्नी कामिनी घर से बाहर निकली तो बदमाशों ने उन्हें और ऋतिक को भी गोली मार दी।
गोलीबारी की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे मोहल्ले के मनीष को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, सुनील व कामिनी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ऋतिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।