फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh tourism development corporation to be organise destination weddings

अब यूपी में शादियां भी कराएगा पर्यटन विकास निगम, करेगा शाही विवाह का आयोजन

Tue, 03 Oct 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh tourism development corporation to be organise destination weddings
डेमो - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम प्रदेश में पर्यटन विकास के बाद अब ‘पाणिग्रहण संस्कार’ का भी आयोजन करेगा। निगम जल्द ही प्रदेश में उच्च-मध्य वर्ग से लेकर शाही विवाह समारोहों के आयोजन के लिए इवेंट मैनेजर की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

देश में डेस्टीनेशन मैरिज और शाही अंदाज में विवाह का प्रचलन बढ़ रहा है।

फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर देश के बड़े उद्योगपति और पूंजीपति आगरा, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन सहित अन्य शहरों में विवाह समारोहों का आयोजन करते हैं। पर्यटन निगम ने इन्हीं विवाह समारोहों को आमदनी का नया जरिया बनाने की योजना बनाई है। निगम उच्च-मध्यवर्ग से लेकर शाही विवाह समारोहों तक का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


 

होटल से लेकर हेलीकॉप्टर तक की होगी बुकिंग

uttar pradesh tourism development corporation to be organise destination weddings
डेमो
​सगाई, विवाह समारोह में आयोजन स्थल (होटल या लॉन) की बुकिंग, नाश्ते से खाने-पीने के साथ ही मंडप सजाने तक की व्यवस्था निगम खुद करेगा। आगरा, वाराणसी, लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, नोएडा, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर सहित कुछ अन्य शहरों को योजना में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

निगम के निदेशक अखंड प्रताप सिंह का मानना है कि इससे आय बढ़ने के साथ प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विवाह समारोह के लिए होटल से लेकर हेलीकॉप्टर की बुकिंग तक पर्यटन निगम की ओर से की जाएगी। तीन सितारा से लेकर सात सितारा होटल, दुल्हा-दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर, चार्टर प्लेन और लग्जरी गाड़ियों की भी बुकिंग की जाएगी।

बारातियों को हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशन से लाने ले जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी आयोजन निजी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों, और टूर एजेंसी के जरिए किए जाएंगे। निगम ने कंपनियों और एजेंसियों से इस संबंध में बातचीत शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed