99 हजार जॉब देकर 'कर्ज' उतारेंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमचुनाव में अप्रत्याशित सफलता पाने वाले नरेंद्र मोदी ने ब्याज समेत इसे लौटाने का मन बना लिया है। प्रदेश में 99 हजार रोजगार सृजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत प्रदेश में वर्ष 2014-15 में 12378 इकाइयां स्थापित कर 99 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए बैंकों द्वारा 682.92 करोड़ रुपये ऋण जारी किया जाएगा। साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग 170.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगा।
ये बातें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहीं।
अभी तक इतना हुआ है काम
कलराज मिश्र सोमवार को अपने मंत्रालय की ओर से प्रदेश में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव खादी ग्रामोद्योग मुकुल सिंघल ने बताया कि पीएमईजीपी योजना के तहत वर्ष 2013-14 में प्रदेश में 25630 इकाइयों की स्थापना कर 256300 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने बताया कि उद्यमियों द्वारा उत्पादित माल की बिक्री के लिए वर्ष 2014-15 में 31 जिला एवं एक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
हर साल होती है 3740 करोड़ की बिक्री
प्रदेश में 566 खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं हैं, जो देश का 23.27 प्रतिशत है।
इनके द्वारा कुल 3230 करोड़ की खादी ग्रामोद्योग की सामग्री का उत्पादन होता है।
यह 3740 करोड़ रुपये की बिक्री करते हैं। इससे 19 लाख लोगों को रोजगार मिलता है।