{"_id":"5d299bc18ebc3e6cef2b1388","slug":"uttar-pradesh-supplementary-budget-will-be-presented-on-23-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा मानसून सत्र: 23 को पेश होगा अनुपूरक बजट, उसी दिन कराया जाएगा पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा मानसून सत्र: 23 को पेश होगा अनुपूरक बजट, उसी दिन कराया जाएगा पारित
Sat, 13 Jul 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार वर्ष 2019-20 की अनुदान मांगे (अनुपूरक बजट) विधानसभा में 23 जुलाई को पेश करेगी। अनुदान मांगों पर 24 जुलाई को चर्चा कराकर उसी दिन पारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को सदन के 18 से 26 जुलाई तक के प्रस्तावित अंतिम कार्यक्रम को स्वीकृति दे दी। 18 जुलाई को पहले दिन शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
19 जुलाई को अध्यादेश, अधिसूचनाएं व नियम सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 20 व 21 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते सदन नहीं चलेगा। 22 जुलाई को विधायी व अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन
23 जुलाई को 12.20 बजे अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और विधायी कार्य होंगे। 24 जुलाई को इसे पारित किया जाएगा। 25 जुलाई को विधायी व अन्य कार्य होंगे। 26 जुलाई को विधायी कार्य होंगे। आधा दिन असरकारी दिवस होगा।