लखनऊ पहाड़ों सी सर्द हो चली है। हाड़ कंपाती ठंड के बीच शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के करीब 0.1 डिग्री सेल्शियस पर पहुंच गया और सूबे में सबसे ठंडा शहर रहा। धूप खिलने के बावजूद कंपकंपी छूटती रही। देर शाम के बाद सिहरन और बढ़ गई। पहाड़ों पर बर्फबारी से गलन व ठंड बढ़ी तो राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिर गया। यहां अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्शियस रहा।
'हिल स्टेशन' बना लखनऊ, जीरो डिग्री पहुंचा तापमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन