{"_id":"5f6af7db6ffb13570b1b4721","slug":"uttar-pradesh-sahkari-gram-vikas-bank-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतराज यादव सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति, के.पी. मलिक चुने गए उप सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतराज यादव सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति, के.पी. मलिक चुने गए उप सभापति
Wed, 23 Sep 2020 12:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी ग्राम्य विकास बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा के संतराज यादव सभापति और के.पी. मलिक (विधायक) उपसभापति चुन लिए गए। दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद सभापति संतराज यादव की अध्यक्षता में बैंक की नई प्रबंध समिति ने बैठक करने के साथ औपचारिक रूप से काम भी शुरू कर दिया। हालांकि प्रबंध समिति की इस पहली बैठक में कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं किया गया।
बैंक के 14 डॉयरेक्टर के चुनाव में जीत के साथ ही प्रबंध समिति पर भाजपा का कब्जा होना तय हो गया था। इसलिए सभापति और उपसभापति का चुनाव महज औपचारिकता भर रह गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सभापति के लिए भाजपा के संतराज यादव और उपसभापति के लिए के.पी. मलिक ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ने सारी औपचारिकताएं पूरी होते ही इनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दी।
जल्द ही अग्रणी बैंक बनेगा
चुनाव प्रक्त्रिस्या पूरी होने के बाद सभापति और उपसभापति सहित सभी डॉयरेक्टर ने भी औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। चुनाव प्रक्त्रिस्या के दौरान यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे। जीत की औपचारिक घोषणा के बाद उन्होंने सभापति और उप सभापति सहित सभी14 डॉयरेक्टर को बधाई दी। कहा कि 17 वर्षों बाद समाजवादी पार्टी का किला ध्वस्त हुआ है। उम्मीद है कि बैंक जल्द ही अग्रणी बैंक की श्रेणी में आ जाएगा। सभापति और उपसभापति ने किसानों के हित को प्राथमिकता में रखकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
मंत्री ने दिया भोज
सहकारी ग्राम्य विकास बैंक कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव, मुख्यालय शाखा अध्यक्ष पूनम सिन्हा और लखनऊ मंडल के अध्यक्ष अतुल यादव, कर्मचारी परिषद के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा और महामंत्री अनिल यादव ने सभापति और उपसभापति के साथ सभी डॉयरेक्टर का स्वागत किया। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सभापति और उपसभापति सहित सारे डॉयरेक्टर को दोपहर का भोज दिया और बधाई दी।