फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh's model of dealing with goons gaining popularity

उत्तर प्रदेश का गुंडों से निपटने वाला मॉडल लोकप्रियता हासिल कर रहा है : भाजपा नेता

Fri, 17 May 2019 06:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 17 May 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh's model of dealing with goons gaining popularity
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों से निपटने वाला मॉडल पूरे प्रदेश में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। यह कहना है भाजपा के राज्य प्रवक्ता चन्द्रमोहन का। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की जीत उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों से होगी। 
विज्ञापन


राज्य प्रवक्ता ने बताया कि 13 मई को पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा से उत्तर प्रदेश के गुंडों से निपटने वाला मॉडल अपनाने को कहा। 

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। साथ ही कानून और व्यवस्था में भी सुधार आया है। राज्य में लोगों को घर, प्रसाधन, गैस कनेक्शन और बिजली अपूर्ति जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा था कि राज्य में अपराध व अपराधियों को जरा भी सहन नहीं किया जाएगा। सरकार बनने के बाद से 3300 एनकाउंटर किए गए, जिसमें 73 अपराधी मारे गए।

इसके साथ ही 8000 अपराधी गिरफ्तार व 1000 जख्मी हुए। इस पूरी धर-पकड़ में 6 जवानों की भी जान गई। मार्च 2017 से अब तक 13,886 अपराधी ने अपनी जमानत अर्जी खारिज कर सरेंडर कर दिया।  

वहीं कांग्रेस के यूपी मीडिया मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर लल्लन कुमार ने कहा कि जो भी तथ्य बीजेपी और राज्य सरकार ने दिए वे आधारहीन हैं। पिछले दो सालों में योगी सरकार ने केवल जगहों नाम बदले हैं और उन कार्यों का उद्घाटन किया है जो दूसरों ने कराए थे। लल्लन ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस को चौंकाने वाली संख्या में सीटें मिलेंगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed