फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Relief from the intense heat, heatwave conditions will be halted for 10 days; warnings of thund

UP Weather: भीषण गर्मी से मिली राहत, अब 10 दिन तक नहीं चलेगी लू; इन जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनी

Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में आज से बड़ा बदलाव हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दस दिनों तक लू से राहत रहेगी। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Relief from the intense heat, heatwave conditions will be halted for 10 days; warnings of thund
यूपी का बांदा रहा विश्व का सबसे गर्म शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से माैसम में बदलाव महसूस किया गया। विक्षोभ के असर से यूपी के कुछ पश्चिमी और बुंदेलखंड के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में लू के प्रकोप से निजात मिली और लोगों को तपिश से राहत मिली।

विज्ञापन


मंगलवार को बांदा लगातार दूसरे दिन देश भर में सबसे गर्म और अप्रैल माह में छठवीं बार प्रदेश में सर्वाधिक गर्म दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को बांदा 47.6 डिग्री के साथ देश ही नहीं पूरे विश्व में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को झांसी में 6.9 मिमी, ललितपुर में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, महोबा आदि में भी बूंदें पड़ी।
माैसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए प्रदेश के 58 जिलों में तेज हवा, गरज चमक और बूंदाबांदी की उम्मीद जताई गई है। साथ ही 32 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। इसके असर से अगले दस दिन तक प्रदेश में जारी भीषण तपिश से निजात मिलेगी।

27 अप्रैल को विश्व में सर्वाधिक गर्म स्थान

Uttar Pradesh: Relief from the intense heat, heatwave conditions will be halted for 10 days; warnings of thund
भीषण गर्मी से तप रहा बुंदेलखंड। - फोटो : Amar Ujala
बांदा- भारत- 47.6 डिग्री सेल्सियस
नवाबशाह- पाकिस्तान- 47.5 डिग्री सेल्सियस
जैकोबाबाद- पाकिस्तान- 47.0 डिग्री सेल्सियस
अमरावती- भारत- 46.6 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर- भारत-46.5 डिग्री सेल्सियस

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

Uttar Pradesh: Relief from the intense heat, heatwave conditions will be halted for 10 days; warnings of thund
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनाैर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,संभल, बदांयू व आस पास के क्षेत्र।

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed