{"_id":"5f082d738ebc3e63980add40","slug":"uttar-pradesh-number-one-in-selling-vehicle-in-unlock-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 में वाहन बेचने में यूपी नंबर वन, परिवहन विभाग ने कमाए 261 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 में वाहन बेचने में यूपी नंबर वन, परिवहन विभाग ने कमाए 261 करोड़ रुपये
Fri, 10 Jul 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक-1 में यूपी वाहन बेचने में देश में नंबर वन रहा है। ये बात अलग है कि जून 2020 में जून 2019 की तुलना में 132050 वाहन कम बिके हैं। प्रदेश में जून 2020 में कुल 161251 वाहन बिके हैं। इसमें 3547 कॉमर्शियल और 157704 नॉन कॉमर्शियल वाहन शामिल हैं। इन वाहनों के पंजीयन से परिवहन विभाग को 261 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
जून 2019 में यूपी ने 293300 वाहन बेचे थे। इससे विभाग को 315 करोड़ का राजस्व हासिल हुआ था। लेकिन मौजूदा हालात में इतने वाहनों का बिकना भी रिकॉर्ड है। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों में जून 2020 में सिर्फ 967502 वाहन ही बिके। इस तरह पूरे देश में बिके वाहनों में यूपी की 16.6 फीसदी भागीदारी रही।

उम्मीद से अधिक बिके वाहन
प्रदेश में जून 2020 में उम्मीद से अधिक वाहन बिके। यह अलग बात कि बीते साल जून में जितने वाहन बिके थे उससे यह आंकड़ा कम है, लेकिन देश के अन्य राज्यों की तुलना करें तो वाहन बेचने में यूपी नंबर वन है। - धीरज साहू, परिवहन आयुक्त