फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh not safe for women says report

टीपू के राज में 'आबरू' पर ज्यादा खतरा

Sat, 08 Mar 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh not safe for women says report

अखिलेश सरकार चाहे जितने भी दावे करें, लेकिन माया व अखिलेश सरकार के पहले 21 महीनों का आंकड़ा तो यही कहता है कि अखिलेश राज में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित हैं।

विज्ञापन


यह सच आरटीआई के तहत राज्य महिला आयोग से मिली जानकारी में आया है। नई सरकार में महिलाएं उत्पीड़न के 23 फीसदी अधिक रिपोर्ट दर्ज हुए।

यही नहीं इन मामले के निस्तारण में भी माया सरकार से काफी पीछे है। यानी नई सरकार सूबे में महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम है।

विज्ञापन

उर्वशी शर्मा ने पिछले साल 16 दिसंबर को आटीआई के जरिये उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से 11 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। जवाब में आयोग ने अखिलेश और मायावती सरकार के 21-21 महीनों के आंकड़े जुटाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश सरकार के 21 महीनों में महिला उत्पीड़न की 49,465 शिकायतें आईं, जबकि मायावती शासन के 21 महीनों में 40060 शिकायतें दर्ज की गई।

मायावती शासन की तुलना में अखिलेश राज में 9205 मामले अधिक रिपोर्ट किए गए। यानी अखिलेश सरकार में महिला उत्पीड़न के मामलों में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

यही हालात मामलों के निस्तारण में भी रहा। मायावती शासन के उसी अवधि में 28952 मामलों का निबटारा किया गया तो अखिलेश राज में 13429 का निबटारा हुआ।

यानी माया राज में शिकायतों के निस्तारण का दर 72 तो अखिलेश सरकार में महज 27 फीसदी रही।


उर्वशी ने बताया कि वर्तमान यूपी सरकार के मुखिया कुछ भी दावे करें, लेकिन आंकड़े इसके उलट ही कहानी कह रहे हैं। अखिलेश राज में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed