फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar pradesh news in hindi 124 criminals killed in police encounter in Yogi government

तीन साल में मारे गए 124 अपराधी, डीजीपी बोले- अपराधियों की कोई जाति और धर्म नहीं होता

Tue, 18 Aug 2020 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Aug 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh news in hindi 124 criminals killed in police encounter in Yogi government
फाइल फोटो - फोटो : ANI
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से अपराधियों का सफाया लगातार जारी है। बीते साढ़े तीन साल में पुलिस मुठभेड़ में 124 अपराधी मारे गए। इनमें 47 अल्पसंख्यक, 11 ब्राह्मण और 8 यादव थे। अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादातर अपराधी पश्चिमी यूपी के थे। 
विज्ञापन


वहीं, शेष 58 अपराधियों में ठाकुर, वैश्य, पिछड़े, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बदमाश शामिल थे। दरअसल, बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और कृष्णानंद राय हत्याकांड में शामिल रहे। 
विज्ञापन


राकेश पांडेय के एनकाउंटर के बाद सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस जाति विशेष के लोगों का ही एनकाउंटर कर रही है और फर्जी आंकड़े दिए जा रहे हैं। इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि 31 मार्च 2017 से लेकर 9 अगस्त 2020 तक हुए पुलिस एनकाउंटर में ब्राह्मण जाति के 11 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सात बीते डेढ़ महीने में ढेर किए गए। एक अपराधी बस्ती और दो लखनऊ व छह कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे। इनका एनकाउंटर जुलाई में हुआ था।

मेरठ में सर्वाधिक मुठभेड़, मारे गए 14 अपराधी

मुठभेड़ की सर्वाधिक घटनाएं मेरठ में हुईं। यहां 14 अपराधी मारे गए। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर रहा, जहां 11 अपराधी मारे गए। सहारनपुर में 9, आजमगढ़ में 7 और शामली में 5 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए।

अपराधियों का नहीं होता जाति और धर्म : डीजीपी
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने पुलिस पर विशेष वर्ग के लोगों के एनकाउंटर किए जाने के आरोप पर कहा कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। अपराधियों की कोई जाति और धर्म नहीं होता है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सभी का आपराधिक इतिहास रहा है। कई तो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed