फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh is buying costly electricity.

कोयले की कमी: यूपी अपने प्लांट बंद कर महंगी बिजली खरीदने को मजबूर, जल्द हालात सुधरने के आसार नहीं

Wed, 20 Oct 2021 01:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

यूपी में कोयले की कमी के चलते हालात जल्द सुधरने के आसार नहीं हैं। प्रदेश को महंगी बिजली खरदनी पड़ रही है। अब बिजली आपूर्ति पटरी पर रखने को एनर्जी एक्सचेंज ही सहारा है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh is buying costly electricity.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बारिश के कारण पारा लुढ़कने से उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग घटकर 15,000 मेगावाट से नीचे पहुंच गई है, लेकिन कोयले की कमी की वजह से राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 325 मेगावाट क्षमता की इकाइयों को बंद करना पड़ा है। वहीं, 1292 मेगावाट क्षमता की इकाइयों को रिजर्व शटडाउन (बिजली की आवश्यकता न होने पर बंद किया जाना) में रखा गया है। ऐसे में बिजली का इंतजाम करना पावर कॉर्पोरेशन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं, कोयला संकट बरकरार रहने से जल्द हालात सुधरने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


उत्पादन निगम के सूत्रों का कहना है कि रिजर्व शटडाउट तो महज बहाना है। कोयले की कमी की वजह से इकाइयां बंद करनी पड़ी हैं। पर, सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि सस्ती बिजली देने वाली प्रदेश की तापीय इकाइयों को रिजर्व शटडाउन के नाम पर बंद करके एनर्जी एक्सचेंज से दो-तीन गुना महंगी बिजली खरीदने का क्या औचित्य है?गौरतलब है कि शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति करने के लिए सोमवार को लगभग 1.40 करोड़ यूनिट बिजली एक्सचेंज से खरीदी गई थी।
विज्ञापन


स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के अधिकारियों के अनुसार निजी क्षेत्र की 1855 मेगावाट क्षमता की इकाइयां कोयले की कमी से बंद हैं। जबकि 80 मेगावाट की इकाइयां रिजर्व शटडाउन में हैं। इसी तरह एनटीपीसी की 390 मेगावाट क्षमता की इकाइयां कोयले की कमी के कारण बंद हैं जबकि 200 मेगावाट क्षमता की इकाइयां रिजर्व शटडाउन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि राज्य विद्युत उत्पादन निगम के हरदुआगंज व पारीछा बिजलीघर में कोयला नहीं है। जबकि अनपरा व ओबरा में दो-तीन दिन का स्टॉक ही बचा है। एनटीपीसी व निजी क्षेत्र के बिजलीघरों में भी कोयले का पर्याप्त स्टॉक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed