फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Holy Land of Jain Tirthankaras: Yogi

उत्तर प्रदेश जैन तीर्थंकरों की पवित्र भूमि : योगी

Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Holy Land of Jain Tirthankaras: Yogi
कार्यक्रम में ​शिरकत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती जैन तीर्थंकरों की पावन भूमि रही है। अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ, जो यहां के राजा थे। अयोध्या में ही पांच तीर्थंकरों ने जन्म लिया। काशी की धरती पर भी तीर्थंकर का जन्म हुआ। हमारे तीर्थंकरों ने यहीं से धर्म और साधना की परंपरा को बढ़ाया।

सीएम बुधवार को गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जिटो) की ओर से कार्यक्रम का आयोजन शांति, ऊर्जा, सकारात्मकता और विश्व कल्याण के लिए किया गया।
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिए गए प्रेरणादायक संदेश का भी उल्लेख किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री ने व्यावहारिक जीवन में नमोकार महामंत्र को उतारने के लिए नौ संकल्प बताए हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और जैन धर्म की अहिंसा, परोपकार की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। अवसर पर जैन महिला मंच की ओर से नमोकार महामंत्र का संगीतमय जाप किया गया। मंच संचालन अभिषेक जैन ने किया। पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी, राहुल जैन, पीके जैन और विनय कुमार जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed