फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh government to give pension to 42 lakh old people before election.

यूपी के 42 लाख बुजुर्गों को सौगात देने की तैयारी में योगी सरकार, जारी किए गए निर्देश

Sun, 20 Jan 2019 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jan 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government to give pension to 42 lakh old people before election.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

चुनावी वर्ष में सरकार ने बुजुर्गों को पेंशन की आखिरी किस्त समय से पहले देने का फैसला किया है। इससे प्रदेश के 42 लाख बुजुर्गों को इसी महीने पेंशन की अंतिम किस्त का भुगतान मिल जाएगा। इस संबंध में कोषागार को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 साल या उससे ऊपर के महिला व पुरुषों के लिए हर माह 400 रुपये की दर से पेंशन देती है। 80 साल या उससे ऊपर यह राशि बढ़कर 500 रुपये प्रतिमाह हो जाती है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में तीसरी तिमाही किस्त का भुगतान किया जा चुका है। तीसरी किस्त 37.37 लाख बुजुर्गों के खातों में भेजी गई थी। इसके बाद नए लाभार्थियों का भी चयन हुआ है। वर्तमान में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 42 लाख हो गई है। इन्हें करीब 600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेजरी को तैयारियां करने का दिया गया निर्देश

समाज कल्याण निदेशक जेपी चौरसिया ने बताया कि शासन ने जनवरी में ही वृद्धावस्था पेंशन की चौथी किस्त देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य मुख्यालय स्थित ट्रेजरी को तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि सामान्य वर्षों में अंतिम किस्त का भुगतान फरवरी या मार्च में होता है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मार्च में सरकारी मशीनरी के लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने से यह प्रक्रिया जनवरी में ही पूरी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed