फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government to conduct the million farmer school in state.

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए यूपी में होगा ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ का आयोजन

Fri, 17 Nov 2017 01:59 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh government to conduct the million farmer school in state.
demo pic

यूपी सरकार ने पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ के आयोजन का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को लखनऊ से प्रदेश भर में एक साथ शुरू होने वाली इस पाठशाला का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 10 लाख से अधिक किसानों को उन्नतशील खेती के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने पिछले दिनों 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति का एलान किया था। कृषि विभाग ने इस मुहिम पर आगे बढ़ते हुए एक इनोवेटिव पहल की है। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती-किसानी की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधान को किसानों के बीच ले जाकर उन्नतिशील खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्नतिशील खेती से ही आय बढ़ सकती है। प्रसाद ने बताया कि विभाग इसके लिए एक मुकम्मल योजना लाने जा रहा है। पांच दिसंबर से द मिलियन फार्मर स्कूल का आयोजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में दस लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एक साथ सभी 75 जिलों में यह शुरू होगा। इसमें रबी की फसलों के अलावा जैविक खेती, स्वायल हेल्थ कार्ड, फसल प्रणाली, फसल बीमा योजना व कृषि विविधीकरण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण देने वाले अपने विषय के जानकार लोग होंगे।

हर हफ्ते लगेंगी 7500 पाठशालाएं

Uttar Pradesh government to conduct the million farmer school in state.

जिलों में किसानों की यह पाठशाला पांच-पांच दिनों की होगी। पहला मॉड्यूल पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक तथा दूसरा 11 से 15 दिसंबर के बीच संचालित होगा। प्रत्येक पाठशाला में 100-100 किसान शामिल होंगे। हर दिन एक घंटे के मॉड्यूल पर किसानों से बात होगी। हर हफ्ते लगभग 7500 पाठशालाएं लगेंगी। कुल 15 हजार किसान पाठशालाओं का आयोजन होगा।

प्राइमरी या जूनियर हाईस्कूल में लगेगी क्लास
द मिलियन फार्मर स्कूल का आयोजन जिले के किसी प्राइमरी या जूनियर हाईस्कूल में होगा। इसके लिए शासन ने शाम चार से पांच बजे तक का समय तय किया है। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर (बीटीएम) व असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (एटीएम) किसानों को प्रशिक्षित करेंगे।

बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार से ये अधिकारी पाठशालाओं में प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed