फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh election fourth phase polling.

यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान पूरा, कुल 60.37 प्रतिशत वोटिंग

Fri, 24 Feb 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh election fourth phase polling.
रायबरेली में वोट‌िंग करने पहुंची मह‌िलाएं - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के चौथे चरण का मतदान सम्पन्न हो गया। इस चरण में कुल 60.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में बुंदेलखंड के सात जिलों के अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, फतेहपुर व रायबरेली के  के मतदाताओं ने 680 प्रत्याशियों के लिए वोट किया।

विज्ञापन


रायबरेली में मधुपुरी विद्यालय के पोलिंग बूथ पर मतदान देर से शुरू हुआ यहां ईवीएम डेढ़ घंटे खराब रही। वहीं उर्मिला स्कूल में मशीन खराब होने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। लालूपुर बूथ पर व‌िधायक अख‌िलेश स‌िंह से डीएम और एसपी की झड़प हुई। डीएम अनुझ झा ने उनके बूथ में रहने पर नाराजगी जताई। वहीं रायबरेली से सलोन चुनाव ड्यूटी पर आते वक्त आईटीआई अनुदेशक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रायबरेली में रिकॉर्ड 61.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके पहले 2012 में 60 फीसदी व 2007 में 49 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


इन‌ जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

इलाहाबाद में औसत 54.48 फीसदी

 

बांदा में औसत 59.22 फीसदी

 

च‌ित्रकूट में औसत 60.39 फीसदी

 

फतेहपुर में औसत 59.24 फीसदी

 

हमीरपुर में औसत 61.50 फीसदी

 

जालौन में औसत 57.67 फीसदी
 

झांसी में औसत 65.60 फीसदी
 

कौशांबी में औसत 54.83 फीसदी
 

लल‌ितपुर में औसत 71.44 फीसदी
 

महोबा में औसत 64.95 फीसदी
 

प्रतापगढ़ में औसत 54.73 फीसदी
 

रायबरेली में औसत 60.33 फीसदी

 

चौथे चरण की कुल 53 सीटों में से 13 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। इस चरण में चुनाव आयोग ने 3609 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया।  इस चरण में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रत्याशी इलाहाबाद उत्तर से किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सबसे कम छह-छह प्रत्याशी फतेहपुर की खागा, कौशांबी की मंझनपुर व प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पुराना मतदान प्रतिशत

uttar pradesh election fourth phase polling.

वर्ष--चुनाव--मतदान प्रतिशत
2007--विधानसभा--42.93
2009--लोकसभा--47.50
2012--विधानसभा--60.20
2014--लोकसभा--57.11

ये है फैक्ट फाइल
कुल मतदाता--1.84 करोड़
पुरुष मतदाता--1.00 करोड़
महिलाएं--0.84 करोड़
थर्ड जेंडर--1034
कुल प्रत्याशी--680

महिला प्रत्याशी    --61
मतदान केंद्र--12,492
मतदेय स्थल--19,487
संवेदनशील मतदान केंद्र--2321
संवेदनशील मतदेय स्थल--3609
मतदान में लगे कर्मी--86,599
कुल ईवीएम--21,436

सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र--ललितपुर (कुल मतदाता-4.53 लाख)

सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की अयाहशाह (कुल मतदाता- 2.60 लाख)

ये रखेंगे चुनाव पर नजर

uttar pradesh election fourth phase polling.

सामान्य ऑब्जर्वर--51
व्यय ऑब्जर्वर--15
पुलिस ऑब्जर्वर--08
माइक्रो ऑब्जर्वर--2090
सेक्टर मजिस्ट्रेट--1643
जोनल मजिस्ट्रेट--222
स्टेटिक मजिस्ट्रेट--318
 
2012 के नतीजे
सपा--24
बसपा--15
भाजपा--5
कांग्रेस--6
अन्य--3

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी
भाजपा--48
बसपा--53
सपा--33
कांग्रेस--25
रालोद--39
सीपीआई--17
अन्य व निर्दलीय--465

किसके कितने दागी उम्मीदवार

uttar pradesh election fourth phase polling.

बसपा--12
भाजपा--19
सपा--13
कांग्रेस--8
रालोद--9
अन्य--55

प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
बसपा--5.82 करोड़
भाजपा--5.96 करोड़
सपा--4.29 करोड़
कांग्रेस--5.98 करोड़
रालोद--0.75 करोड़

प्रमुख दलों की महिला प्रत्याशी
बसपा--3
भाजपा--5
सपा--6
कांग्रेस--5
रालोद--5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed