{"_id":"691dc2853ccae300a907f8b8","slug":"uttar-pradesh-east-winds-blow-across-the-state-cold-wave-effects-halted-weather-will-change-again-after-nov-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूरे प्रदेश में चल रही पुरवाई, थमा शीतलहर का असर; 23 नवंबर के बाद फिर से करवट लेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूरे प्रदेश में चल रही पुरवाई, थमा शीतलहर का असर; 23 नवंबर के बाद फिर से करवट लेगा मौसम
Wed, 19 Nov 2025 07:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:04 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में हवाओं में बदलाव आ गया है। पछुआ हवा बंद होने का सीधा असर तापमान पर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से फिर मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
दो दिन के बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुधवार को पुरवाई चली और दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त दर्ज की गई। बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से बुधवार को भी निजात रही।
विज्ञापन
माैसम विभाग का कहना है कि पूर्वा हवाओं के असर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। साथ ही तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में सुबह के वक्त हल्के कोहरे व धुंध की संभावना है। वहीं रात में ठंड बनी रहेगी और दिन में अच्छी धूप खिलेगी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके बाद 23 नवंबर से प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा। इसके बाद यहां के माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी।
विज्ञापन