फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh diwas and lucknow mahotsav.

आज से यूपी दिवस संग लखनऊ महोत्सव का आगाज, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

Wed, 24 Jan 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Jan 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh diwas and lucknow mahotsav.
- फोटो : amar ujala

इंतजार की घड़ियां खत्म होंगी और बुधवार को शहीद पथ के समीप अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले पहले यूपी दिवस संग लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम वैकेया नायडू बुधवार को करेंगे। इस दौरान राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन का समय सुबह 10.50 रखा गया है। अवध शिल्प ग्राम के अंदर 94 हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए हैं। दो मुख्य गेट बनाए गए हैं। एक गेट शहीद पथ पुल के नीचे जबकि दूसरी शारदा एंक्लेव के पास बनाया गया है।

विज्ञापन


पहले तीन दिन नहीं लगेगा टिकट
यूपी दिवस तीन दिनों तक यानी 24 से 26 जनवरी तक चलेगा। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि पहले तीन दिन तक दर्शकों को कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। इन तीन दिनों तक शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग की होगी।
विज्ञापन


27 जनवरी से खरीदना होगा 10 रुपये का टिकट
डीएम ने बताया कि लखनऊ महोत्सव 27 जनवरी से दो फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रति दर्शक दस रुपये का टिकट लगेगा। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को का प्रवेश पूरे आयोजन भर मुफ्त रहेगा। वहीं महोत्सव के दौरान होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की जिम्मेदारी लखनऊ महोत्सव आयोजन समिति व पर्यटन विभाग की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम

uttar pradesh diwas and lucknow mahotsav.

सुबह 10.20 पर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
10.45 बजे अवध शिल्प ग्राम उद्घाटन, कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सेदारी, प्रदर्शनी का लोकार्पण

सुबह दोपहर 12.50 मिनट तक रुकेंगे, यहां से सीएम आवास 5 कालिदास मार्ग को रवाना होंगे। सीएम के दोपहर भोज में शामिल होंगे।
दोपहर 2.30 बजे वापस एयरपोर्ट, दिल्ली रवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed