फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Cyclone impact to subside from Sunday; 25 districts, including Kanpur, received heavy rainfall

यूपी: प्रदेश में रविवार से सिमटेगा चक्रवात का असर, कानपुर सहित इन 25 जिलों में हुई आज अच्छी बारिश; गिरा पारा

Sat, 13 Jun 2026 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jun 2026 10:03 PM IST
सार

Weather in UP: पश्चिमी चक्रवात के असर की वजह से शनिवार को कई जिलों में बारिश हुई। जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Cyclone impact to subside from Sunday; 25 districts, including Kanpur, received heavy rainfall
बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को सुबह आंधी और बारिश का दाैर देखने को मिला। आजमगढ़ और बाराबंकी जिले में 77 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली जोरदार आंधी चली। वहीं कानपुर, अयोध्या, उन्नाव समेत प्रदेश के दोनों संभागों के लगभग 25 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में सर्वाधिक 67.6 मिमी, ललितपुर में 48 मिमी और सीतापुर में 44.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। फर्रुखाबाद, मथुरा, आगरा के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार से प्रदेश में आंधी बारिश के सिमटने के आसार हैं। रविवार के लिए प्रदेश में कहीं भी आंधी या तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी हवा में जो ठंडक है वह एक या दो दिन में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। एक बार फिर से प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन





क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़त आएगी। साथ ही तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। बताया कि यूपी में मानसून के प्रवेश के लिए फिलहाल एक हफ्ते तक अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। बांदा में 40.6 डिग्री और झांसी में 40 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन





बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहानि, पशुहानि का आकलन कर पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा उपलब्ध कराएं। किसी भी आवश्यकता पर शासन को तत्काल अवगत कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कासगंज, चंदौली, मीरजापुर, बाराबंकी जिले में वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि व पशुहानि हुई। इसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशासन के आलाधिकारी प्रभावित परिवारों से संवाद बनाकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने आंधी, पानी, ओलावृष्टि आदि के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजन से संवाद करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। 

हिमाचल से असम तक बारिश

Uttar Pradesh: Cyclone impact to subside from Sunday; 25 districts, including Kanpur, received heavy rainfall
हिमाचल में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन - फोटो : संवाद

आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्य असम और दक्षिण भारत में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई और आंधी चली। असम और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर 12-20 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में कुछ जगहों पर 7-11 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान और गोवा में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि विदर्भ में कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति रही।

रोहतांग और धौलाधार में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और धौलाधार में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला व अन्य भागों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी आठ डिग्री तक गिरावट आई है। ऊना को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से कम रहा। 14 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी हुआ है।

कश्मीर घाटी में 8.7 डिग्री तक गिरा पारा
कश्मीर घाटी में शनिवार सुबह से तेज बारिश शुरू हुई जो शाम तक चली। बारिश के कारण जहां एक ओर जगह-जगह जलभराव हो गया वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8.7 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। शाम के बाद छाए रहे बादलों से मौसम में ठंडक बनी रही। श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed