फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh chief minister yogi adityanath says In world PM Modi is number one brand of India

सीएम योगी बोले, दुनिया में भारत के ब्रांड नंबर-1 हैं मोदी

Sat, 23 Feb 2019 03:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Feb 2019 03:46 AM IST
सार

  • यूपी में जनसंख्या पर काबू के लिए जल्द बनेगा कानून, मंदिर के लिए धैर्य रखें रामभक्त
  • ‘युवाओं के मन की बात, मुख्यमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में सीएम ने खुलकर रखी अपनी बात

विज्ञापन
uttar pradesh chief minister yogi adityanath says In world PM Modi is number one brand of India
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत के ब्रांड नंबर-1 बन चुके हैं। उनकी नीतियों व कार्यक्रमों का ही परिणाम है कि पूरी दुनिया आज भारत का लोहा मान रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द कानून बनेगा। इसके लिए कमेटी बना दी गई है। साथ ही कहा कि अयोध्या में राममंदिर जरूर बनेगा। बस, रामभक्त थोड़ा धैर्य बनाए रखते हुए इंतजार करें।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आईईटी कॉलेज सभागार में ‘युवाओं के मन की बात, मुख्यमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। भाजयुमो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों के सवालों का भी विस्तार से जवाब दिया। 
विज्ञापन


मेरठ के बीजेएमसी के छात्र विपुल चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण के बारे में पूछा। योगी ने कहा कि जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। इस पर कमेटी काम कर रही है उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्ययोजना कैबिनेट में रखी जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नामुमकिन को मुमकिन करना आता है मोदी को’
लखनऊ की एमटेक छात्रा अंशिका गुप्ता के सवाल के जवाब में योगी ने कहा, राममंदिर देशवासियों की आस्था से जुड़ा प्रश्न है। यकीन रखें, पीएम मोदी को नामुमकिन को मुमकिन करना आता है। राममंदिर का निर्माण जरूर होगा। धैर्य के साथ प्रतीक्षा करें।

‘जनहित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं युवा’ 
योगी ने युवाओं का आह्वान किया कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। संगठित होकर जनहित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। यही उनके जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। बिना भय के सही पथ पर आगे बढ़ें। योगी ने कहा कि विगत चार वर्षों में युवाओं की सोच में काफी बदलाव आया है। उसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण और स्वच्छता मिशन में यूपी देश में नंबर एक पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed