{"_id":"5eb7ae9b9b722471644a4abd","slug":"uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-meeting-with-team-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 90 लाख नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य, सीएम योगी ने एनओसी के नियमों को किया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 90 लाख नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य, सीएम योगी ने एनओसी के नियमों को किया आसान
Sun, 10 May 2020 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 May 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी यूपी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का हब बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। एमएसएमई और ओडीओपी सेक्टर की 90 लाख छोटी बड़ी इकाइयों पर भी सीएम योगी की नजर है।
रविवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में हर इकाई में नए अवसर सृजित कर 90 लाख नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पर्यावरण को छोड़ बाकी सभी नियमों का सरलीकरण किया गया है।
राज्य सरकार ने उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए हाथ को रोजगार देने के महाअभियान की शुरूआत की है। अब एनओसी की पूरी प्रक्रिया ऑटो मोड में पूरी होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के साथ टीम-11 की बैठक में यह तय किया गया कि योगी सरकार 12 से 20 मई के बीच विशाल लोन मेले का आयोजन करेगी। इस दौरान कोई भी ऑनलाइन आवोदन कर उद्योग के लिए लोन ले सकता है। उद्यम लगाने वालों को योगी सरकार हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है।

Trending Videos
बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को एनओसी प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।