फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh cabinet decision to include 343 villages in Ayodhya Development Authority

अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल होंगे 343 गांव, मथुरा-वृंदावन के लिए बड़े प्रस्तावों को यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fri, 11 Dec 2020 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh cabinet decision to include 343 villages in Ayodhya Development Authority
अयोध्या-रामनगरी का विहंगम दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के बाद सरकार अब शहर के विकास की कवायद में जुट गई है। इसी के तहत सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र का सीमा विस्तार करने जा रही है। सरकार ने अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 343 गांवो को शामिल करने का फैसला किया है। इन गांवों के शामिल होने के बाद विकास प्राधिकरण के क्षेत्र  872.81 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।                     

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुई सरकार ने अयोध्या को नए सिरे से बसाने की शरूआत कर दी है। धार्मिक व पुरातात्विक लिहाज से अति महत्वपूर्ण इस शहर को आधुनिक तरीके से विकसित करने को लेकर सरकार ने गंभीर पहल की है। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। चूंकि अयोध्या में दुनियां भर से पर्यटक आते हैं और राम मंदिर बनने के बाद इनकी संख्या के और बढ़ने की संभावना है। इसलिए सरकार ने शहर के विस्तार की रूपरेखा तैयार कराया है।                   
विज्ञापन


इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र की सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव लाया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अयोध्या जिले के 154 गांवों के अलावा बस्ती के 126 और गोंडा के 63 गांवों को भी अयोध्या विकास  प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इन गांवों के शामिल होने के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के कुल गांवों की संख्या 343 हो गई है। इसके आधार पर अयोध्या विकास क्षेत्र का दायरा 87280.74 हेक्टेयर यानी 872.81 वर्ग किमी होगा। अयोध्या विकास क्षेत्र का दायरा बढ़ने पर यहां की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 8.73 लाख 373 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या विकास क्षेत्र में अयोध्या नगर निगम का पूरा क्षेत्र, अयोध्या की भदरसा नगर पंचायत और गोंडा जिले में आने वाले नवाबगंज पालिका परिषद  को शामिल किया गया है। नवाबगंज पालिका परिषद अयोध्या से बिल्कुल सटा हुआ है। अयोध्या विकास क्षेत्र में नवाबगंज पालिका परिषद के पूरा क्षेत्र शामिल किया गया है।

अयोध्या में शामिल होने वाले नए गांव
दक्षिण दिशा: अयोध्या के राजस्व ग्राम मोहिउद्दीनपुर, भाईपुर, दौलतपुर, बंदीदासपुर, उसरू अमौना, दसौली, छतिरवा, सरैया, पारा कैल, कैल बिनयाकपुर, राजापुर माफी, भदरसा टाउन बाहर, पिपरी, नंदीग्राम, बीबीपुर, रैथुआ, मधुपुर, कछौली, करमा कोंडारी, अन्जना और मोहम्मदपुर अरती की दक्षिणी सीमा तक।          

उतर दिशा: गोंडा के राजस्व ग्रामों में दतनगर, गोकुला, नकहरा, सेमरा, शेखपुर, खरगूपुर, मौउहारी, जलालपुर रौहिटा, परसपुर, सिरसा, कल्यानपुर, कोल्हमपुर इमाम, हरबंशपुर, बल्लीपुरसनी, एकडंगा, शाहपुर, अकबरपुर, काजीपुर, खदैवा को शामिल किया गया है। बस्ती के राजस्व ग्रामों में जगरनाथपुर, हैरदाबाद, परवर पारा, जोगापुर, शेरपुर, परौरा, मुनियांवा कलन, अमिकिया, रिखीपुर, पावर, बल्दावडेरिया, जयंतीपुर, रानीछतर, ताला गांव, डुमरा निरवाधन और हियारूपुर की उतरी सीमा तक।   

पश्चिमी दिशा: गोंडा के राजस्व ग्राम दतनगर और अयोध्या के मंगलसी मांझा, मंगलसी उपरहार, मांझा रौनाही, रौनाही उपरहार, धन्नीपुर, गोपीनाथपुर, सोहावल, साल्हेपुर निमैचा, कटरौली, कोला, मोइया कपूरपुर व मोहिउद्दीनपुर की पश्चिमी सीमा तक।

पूरब दिशा: बस्ती के राजस्व ग्राम हियारूपुर, सरसना, चिरिहवा, पचवस, सोहगिया, गंगापुर- पांडेय, हिलासी, कवना, अर्जुनपुर, कंजामिसिर, गोपालपुर पांडेय, शिवगढ़, आशादुही पूरे चेतन, पूरे सोनी और अयोध्या के राजस्व ग्राम मांझा पिपरी संग्राम, मांझापूरे चेतन, जलालुद्दीन नगर उपरहार, नारा, कस्तूरीपुर, रसड़ामोर्हरम, गंगौली, हैंसा और मोहम्मदपुर अरती की पूर्वी सीमा तक।
 

मथुरा-वृंदावन में शामिल होंगी बरसाना और सौंख नगर पंचायत    

सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तार करने का फैसला किया है। इसके तहत बरसाना और सौंख नगर पंचायत को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मथुरा व गोवर्धन तहसील के पांच गांवों को भी इस क्षेत्र में शामिल करने का फैसला किया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने जुलाई में शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। इसमें नगर पंचायत बरसाना और मथुरा-सौंख नगर पंचायत और मार्ग के दोनों ओर के पांच गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव था। आवास विभाग ने कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था। आवास विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास क्षेत्र का दायरा बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed