फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी सरकार का सबसे बड़ा बजट: जानिए अब तक की क्या हैं बड़ी घोषणाएं, अपडेट्स

Thu, 07 Feb 2019 10:57 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Feb 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh budget live updates.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के वादे के साथ काम कर रही है। हम भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने वंदे मातरम् कहकर अपना भाषण खत्म किया।
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान बजट का आकार 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपये (4,79,701,10 करोड़ रुपये) है। जो कि वर्ष 2018-2019 के बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपये) की नई योजनाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
11:47 AM, 07-Feb-2019
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने आयुष्मान भारत के लिए 1298 करोड़ रुपये की घोषणा की। सामान्य वर्ग के लिए 850 करोड़ रुपये। स्वच्छ ग्रामीण मिशन के लिए 58 करोड़ रुपये की घोषणा की। स्मार्ट सिटी मिशन के लिए दो हजार करोड़ रुपये। डिफेंस कॉरिडोर की भूमि के लिए 500 करोड़ रुपये। मध्य गंगा नहर योजना के लिए 1727 करोड़ रुपये। मथुरा में डेरी के लिए 56 करोड़ रुपये की घोषणा। कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये। बाण सागर योजना के लिए 122 करोड़ रुपये की घोषणा की।
11:42 AM, 07-Feb-2019
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रादेशिक विमान सेवा के लिए 150 करोड़। पिछड़ा वर्ग के लिए 1516 करोड़। जेवर एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण के लिए 800 करोड़ रुपये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 1988 करोड़ रुपये। किशोरी बालिका योजना के लिए 156 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
 
11:36 AM, 07-Feb-2019
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने घोषणा की कि जिन लोगों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाएगा। उनके लिए मुख्यमंत्री आरोग्य योजना शुरू की जाएगी। इससे के लिए 111 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के कई विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। वहीं, निवेश को बढ़ावा देकर विकास के द्वार खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:28 AM, 07-Feb-2019
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार किया गया। छह लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया। यूरिया का दाम घटाया गया। कामधेनु योजना के तहत गोधन का संवर्द्घन किया गया।
11:25 AM, 07-Feb-2019
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सरकार ने कार्यभार संभालते ही किसानों का कर्ज माफ करने का बड़ा फैसला लिया। पिछले दो वर्ष में यूपी इन्वेस्टर्स समिट व प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया। वहीं, कुंभ का आयोजन भव्य तरह से किया जा रहा है।
11:09 AM, 07-Feb-2019
यूपी के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
10:53 AM, 07-Feb-2019

यूपी सरकार का सबसे बड़ा बजट: जानिए अब तक की क्या हैं बड़ी घोषणाएं, अपडेट्स

यूपी सरकार अब से कुछ ही देर में प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी। बजट में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को कई बड़ी सौगातों का ऐलान होगा।

योगी सरकार का तीसरा आम बजट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे। वित्त मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बजट भाषण को अंतिम रूप दिया।

2019-20 केआम बजट का आकार करीब पौने पांच लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष की अपेक्षा बजट में करीब 14 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed