फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh branding campaign in Delhi

योगी सरकार बनने के बाद पहली बार दिल्ली में होगी यूपी की ब्रांडिंग

Tue, 12 Sep 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Sep 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh branding campaign in Delhi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में पहली बार प्रदेश की ब्रांडिंग की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार 16 सितंबर को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित ‘चीफ सेक्रेटरी समिट’ में बदलते प्रदेश और सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य के तौर पर यूपी को पेश करेंगे।

केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम की मौजूदगी में होने वाले इस समिट में अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम, जिम्बाब्वे, स्वीडन, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया सहित 22 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त या वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी सहित 12 राज्यों के मुख्य सचिव हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिकन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंडो कनाडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कोरियन चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स इन इंडिया के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भी राज्यों में निवेश अवसरों की जानकारी पाने के लिए मौजूद रहेंगे।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव राजीव कुमार इस समिट में निवेशकों को बताएंगे कि यूपी तेजी से बदल रहा है। एक ओर कानून-व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है, दूसरी ओर प्रदेश के हर क्षेत्र को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है।

जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली देने की जानकारी भी दी जाएगी। वह यह भी बताएंगे कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों का जाल बिछ रहा है।

निवेशक इन्हीं मुख्य बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में निवेशकों के लिए बड़ी सहूलियतें देने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा मेगा प्रोजेक्ट के मामले में केस-टू-केस सहूलियतों पर विचार की व्यवस्था है। वह यह भी बताएंगे कि राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में निवेश के लिए नीति में अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश में पहली बार नागरिक उड्डयन नीति बनाने की भी जानकारी देंगे।


अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव के प्रजेंटेशन में तथ्यों व आंकड़ों के साथ सारी बातें होंगी। उम्मीद है कि इस समिट का प्रदेश को अच्छा फायदा मिलेगा और निवेशकों का प्रदेश की ओर रुझान तेजी से बढ़ेगा। प्रजेंटेशन के लिए औद्योगिक विकास विभाग काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed