{"_id":"5eb7c1239694125200580c7b","slug":"uttar-pradesh-becomes-first-state-to-prepare-54-thousand-beds-for-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कोविड अस्पतालों में सबसे पहले 54 हजार बेड तैयार करने वाला पहला राज्य: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कोविड अस्पतालों में सबसे पहले 54 हजार बेड तैयार करने वाला पहला राज्य: मुख्यमंत्री योगी
Sun, 10 May 2020 02:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 May 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने दावा किया है कि कोविड अस्पतालों में सबसे ज्यादा 54 हजार बेड तैयार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में वेंटिलेटर सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को टीम-11 के साथ प्रदेश के अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं पर अफसरों संग बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना का जब पहला केस आया तब यूपी के 36 जिलों में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी लेकिन अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को खुद कोरोना मरीजों की देखभाल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह डॉक्टरों के सामने अपनी समाज सेवा से जनता का दिल जीतने का मौका है इसलिए संवदेशनशीलता के साथ मरीजों की सेवा व देखभाल करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षमता का आंकलन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया जाता है, इसलिए आपदा काल में बेहतर से बेहतर कार्य करें। इसके लिए प्रदेश सरकार हरसंभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व टेक्नीशियन को भी समुचित प्रशिक्षण देते रहने का निर्देश दिया।