फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uttar pradesh ayodhya sena bharti youth who came for exam create furor chaos force deployed

अयोध्याः सेना भर्ती के दौरान युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, साइन बोर्ड उखाड़े, की तोड़फोड़

Tue, 15 Oct 2019 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 15 Oct 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh ayodhya sena bharti youth who came for exam create furor chaos force deployed
अयोध्या में सेनाभर्ती के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए अयोध्या पहुंचे युवकों ने मंगलवार सुबह जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर लगे साइन बोर्ड उखाड़ फेंके और तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया।

विज्ञापन


बता दें कि डोगरा रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना भर्ती सोमवार से चल रही है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग प्रदेशों के अभ्यर्थी आए हुए हैं। सोमवार को बिहार व मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए पसीना बहाया। मंगलवार सुबह भर्ती के लिए पहुंचे युवकों ने बेहतर इंतजाम न होने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने युवकों को दौड़ाया और हल्का बलप्रयोग कर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


14 से 19 अक्तूबर तक डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में चलने वाली इस भर्ती में सिपाही (जीडी), लिपिक, बावर्ची, नाई, धोबी, सफाईकर्मी पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मेरठ व देहरादून के सैन्य अधिकारी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक सेना भर्ती में 15 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश, 16 को उड़ीसा, 17 को उत्तराखंड, 18 को झारखंड और 19 को छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। रिक्त पदों में सिपाही (जीडी) 71, लिपिक 02, बावर्ची 03, नाई 02, धोबी 03 और सफाईकर्मी का एक पद शामिल है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है और शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है। वहीं लिपिक पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के साथ ही कंप्यूटर टाइपिंग अनिवार्य है। शारीरिक योग्यता के लिए सामान्य वर्ग की ऊंचाई 160 सेमी और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी अनिवार्य है। इसमें सैनिक व पूर्व सैनिक के पुत्रों को दो सेमी की छूट मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया के प्रथम दिन बिहार व मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।


5.40 मिनट में 1600 मीटर की दौड़
भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को पांच मिनट 40 सेकेंड में 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच प्रक्रिया व उसके बाद मेडिकल जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed