{"_id":"63c83e75d35df62d7c025702","slug":"urea-not-available-ambedkar-nagar-desk-news-lko6671419181-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 73 समितियों से यूरिया नदारद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 73 समितियों से यूरिया नदारद, किसान परेशान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 73 साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद का संकट हो जाने से किसानों को परेशानी बढ़ गई है।
गेहूं की सिंचाई के बाद फसल में खाद की टॉप ड्रेसिंग करनी है। यूरिया न मिलने से किसान समितियों का चक्कर काटने को विवश हैं।
किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए 93 समितियां संचालित हैं। ज्यादातर यूरिया खाद का टोटा है। मुख्य गोदाम में भी अब स्टॉक नहीं है। पीसीएफ ने 2600 एमटी यूरिया की डिमांड भेजी है। कुछ दिनों 1300 एमटी मिलने की उम्मीद है। गुजरात से खाद आनी है, ऐसे में यहां पहुंचने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
किसान मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दाम पर खरीदने को विवश हैं। 270 रुपये की यूरिया निजी दुकानों पर 300 रुपये से अधिक में बेची जा रही है।
किसानों ने जतायी नाराजगी
साधन सहकारी समिति बड़ेपुर में यूरिया का संकट पिछले 10 दिनों से बना है। हाजीपुर निवासी श्यामसुंदर व निजामपुर निवासी अशोक कुमार ने खाद न मिलने पर नाराजगी जतायी। कहा कि गेहूं की फसल में सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत है लेकिन नहीं मिल रही है। अकबरपुर क्रय विक्रय समिति पर दोस्तपुर रोड निवासी रामजीत व आत्मा परेशान दिखे। बताया कि एक सप्ताह से यूरिया के लिए भटक रहे हैं।
इन समितियों पर है संकट
साधन सहकारी समिति सोनगांव, जगुई, सिकंदरपुर, जल्लापुर मसेढ़ा, रामपुर रामपट्टी, बड़ेपुर, आशाजीतपुर कला, पीसीएफ गोदाम भीटी, परतूपुर, नरवां पीतांबरपुर, अलऊपुर, देवरिया पंडित सहित अन्य समितियों पर यूरिया न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
जिले में जल्द पहुंचेगी यूरिया
यूरिया का स्टॉक खत्म हो चुका है। डिमांड भेजी गई है, जल्द ही 1300 एमटी यूरिया मिलेगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाकी अगले रैक में प्रयागराज से मिल जाएंगी।
सुशील कुमार, पीसीएफ प्रबंधक