फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urdu is the pride of lovers...

Lucknow News: इश्क वालों की शान है उर्दू...

Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Urdu is the pride of lovers...
मुशायरे में पाठ करते कवि।
लखनऊ। मशहूर शायर मरहूम मुनव्वर राना की याद में गांधी भवन में रविवार को कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरों ने अपने कलाम से महफिल को रोशन किया। वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह को मुनव्वर राना मेमोरियल अवॉर्ड, मलिकजादा परवेज को मलिकजादा मंजूर अहमद अवॉर्ड और नाजिया को नसीम निखत अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मशहूर शायरा शबीना अदीब ने सुनाया- बुझाना चाहते हो तो बुझा डालो हवा बनकर, मोहब्बत के चरागों को जलाना हमको आता है। शायर मनीष शुक्ला ने उर्दू ज़बान पर शेर पढ़े। उन्होंने सुनाया- थोड़ी मुश्किल ज़बान है उर्दू, सीधा सादा बयान है उर्दू... सारी दुनिया मुरीद है इसकी, इश्क वालों की शान है उर्दू। इकबाल अशहर ने सुनाया- याद आता है कि मैं खुद से यहीं बिछड़ा था, यही रास्ता है तेरे शहर को जाने वाला। मंजर भोपाली ने सुनाया- बहुत खराब है माहौल इस जमाने का, निकलना घर से तो मां बाप की दुआ लेकर। डॉ. तारिक कमर ने पढ़ा- जिंदगी में बबूल रखे गए, और तुर्बत पे फूल रखे गए। मलिकजादा जावेद ने सुनाया- अपने बच्चों पे क्यूं करूं गुस्सा, हर कमी उनमें खानदानी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने सुनाया- शिशु लोरी के शब्द नहीं संगीत समझता है, बाद में सीखेगा भाषा अभी वह अर्थ समझता है। शकील आजमी ने सुनाया- जब भी मिलते हो मुस्कुराते हो, इतनी खुशियां कहां से लाते हो। कवि संपत सरल ने सुनाया- अच्छे दिन चल रहे हैं, संन्यासी व्यापार कर रहे हैं। रामप्रकाश बेखुद और कासिफ फारूकी ने भी अपने कलाम से महफिल में चार चांद लगाए। सदारत ब्रिगेडियर अहमद अली ने और निजामत अबरार काशिफ ने की। आयोजक मोईद अहमद और आनंद वर्धन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed