फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply remained disrupted for 12 hours in Nagram and six hours in Mal

Lucknow News: नगराम में 12 और माल में छह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 21 Aug 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for 12 hours in Nagram and six hours in Mal
रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में मेन लाइन में लगी आग।
लखनऊ। बारिश के बाद बिजली आपूर्ति में आए फॉल्ट से राजधानी के कई इलाकों में लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। नगराम क्षेत्र में बुधवार रात 12 बजे ठप हुई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान करीब 200 गांवों की लगभग तीन लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

33 केवी लाइन में चार जगह फॉल्ट होने से समेसी, नगराम, मीरखनगर और बहरौली फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बिजली विभाग ने फॉल्ट तलाशने के लिए करीब 10 किलोमीटर पेट्रोलिंग की। चार स्थानों पर फॉल्ट मिलने के बाद उन्हें दुरुस्त कर दोपहर में आपूर्ति बहाल की गई। बिजली संकट का असर आसपास के बाजारों में भी पड़ा।
विज्ञापन

माल उपकेंद्र को आपूर्ति करने वाली रहीमाबाद उपकेंद्र की 33 केवी भूमिगत केबल में बुधवार रात करीब दो बजे फॉल्ट हो गया। इससे माल कस्बे समेत करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे करीब दो लाख लोग छह घंटे तक प्रभावित रहे। जेई राजकुमार ने बताया कि बारिश के कारण केबल में फॉल्ट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरेठिया में केबल में धमाका
पीजीआई क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी, उतरेठिया में बृहस्पतिवार देर शाम एबीसी केबल में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई। तार टूटकर नीचे गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति संभाली। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड की समस्या बताते हुए नया ट्रांसफार्मर और एबीसी केबल बदलने की मांग की।

देर रात बारिश के बीच फॉल्ट होने से तत्काल पेट्रोलिंग नहीं हो सकी। सुबह फॉल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
— आशीष कुमार सिंह, अवर अभियंता

रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में मेन लाइन में लगी आग।

रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में मेन लाइन में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed